मांस कारोबार बन्द करने के विरोध में प्रदर्शन

जौनपुर। स्लाटर हाउस एवं मांस कारोबार बन्द किये जाने के विरोध में मीट एशोसिएशन एवं होटल व्यवसाइयों के समर्थन में आलइण्डिया कुरैशी समाज ने सिलेखाना में धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मीट कारोबारियों को नगर पालिका द्वारा लाइसेन्स निर्गत कराया गया है। हम अपना कारोबार वैधानिक तरीके से करते आ रहे हैं। स्लाटर  हाउस का संचालन भी 1952 से नगर पालिका करा  रहा है। वह किस वजह से अवैध हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के मानक को पूरा करने का जिम्मा भी नगर पालिका का है। जब पूर्व में प्रदूषण बोर्ड द्वारा नोटिस भेजी गयी तो उसका मानक समय से पूरा क्यो नहीं किया गया। इसका जबाब कौन देगा। मीट व्यवसायी तैनात पशु चिकित्सालय से जांच करवाकर शुल्क अदा करता है। नगर पालिका को भी शुल्क अदा करता है तब मांस की बिक्री करता है। उन्होने आरोप लगाया कि सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है। नगर पालिका एवं शासन के उदासीन रवैये से मीट व्यवसायी का परिवार भूखों मर रहा है। बीमार लोगों का इलाज नहीं हो रहा है। लोग दर दर भटक रहे हैं। उन्होने कहा कि शासन एवं प्रदूषण विभाग मानक के अनुरूप व्यवस्था पूर्ण करके सलाटर हाउस का संचालन फिर से कराया जाय। इस मौके पर बाबू कुरैशी, मतीउल्लाह कुरैशी, मोहम्मद उजैर, अली अहमद, मोहम्मद सगी, मांे0 मोइन, गुलाम मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

Related

news 2926257858147823129

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item