जौनपुर का जिक्र कर जनसैलाब को आकर्षित किया मोदी ने

अपने अंदाज में जनता से पूछे सवाल
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से पूछा कि क्या आपको जौनपुर में बिजली मिलती है क्या? जनता के बीच से जवाब आया कि नहीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार उत्तर प्रदेश को 24 घण्टे बिजली देती है और सस्ती बिजली देती है लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिर्फ सैफई में बिजली देते हैं।

जौनपुर का जिक्र कर जनसैलाब को किया आकर्षित
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जौनपुर में सूरज ढलने के बाद हमारी बहन-बेटियां घर से बाहर नहीं निकलतीं, यह सब मुख्यंमत्री की देन है। बेटी न्याय के लिये तड़प रही है, और पुलिस भैंस खोज रही है। सपा के मंत्री गायत्री प्रजापति मंत्र का जाप कर रहे हैं। बेटी को न्याय दिलाने का काम मुख्यमंत्री नहीं कर रहे हैं। और उनकी पुलिस किसी की भैंस खोजती है।

बाहुबलियों पर साथ निशाना
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यहां के थाने सपा के कार्यालय हो गये हैं। यहां के जेल बाहुबलियों के लिये महल हो गये हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने दीजिये। ऐसे कड़े कानून बनाये हैं कि जमीन हड़पने वाले जेल में होंगे।

नोटबंदी पर भी बोले
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब नोटबंदी हुई तो बुआ-भतीजे सहित उनके नये यार को तकलीफ हो गयी।
भाषण में किया ‘नये यार‘ का जिक्र
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि मोदी जी जरा आगरा एक्सप्रेस वे में जाइये तो आप भी सपा को वोट दे देंगे। मैं कहता हूं कि अखिलेश जी आप जरा जौनपुर के खेतासराय कस्बे से खुटहन तक साइकिल पर आने नये यार को बैठाकर जाइये तब आपको पता चलेगा।

Related

politics 3382428063334293964

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item