भाजपा ने देश की , बसपा ने प्रदेश की जनता को छला है : डिम्पल
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_65.html
जौनपुर । समाजवादी पार्टी की साॅसद और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी
डिम्पल यादव जिले की तीन चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये
कहा कि मोदी जी ने होली के पहले गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाकर त्यौहार का रंग
फीका कर दिया। उत्तर प्रदेश की जनता ने ,भारतीय जनता पार्टी का बहुत सम्मान
किया और लोकसभा चुनावों मे रिकार्ड साॅसद इस पार्टी को देकर इतिहास रच
दिया लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते तीन सालों मे प्रदेश की जनता को
हर तरह से तकलीफ दी। नोटबंदी की लाइन मे खड़ा करके कई गरीबों को मौत की
नींद सुला दिया और गरीब महिलाओं की जीवन भर की जमा पूॅजी निकलवाकर कंगाल कर
दिया , बदले मे पन्द्रह लाख तो क्या पन्द्रह हजार भी किसी के खाते मे
वादे के अनुरूप नहीं दिये।उन्होंने कहा कि भेदभाव और नफरत की राजनीति करने
वाली तथा झूठे सब्जबाग दिखाने वाली भाजपा को इस बार जनता मौका नहीं देगी।
किसानों की कर्ज माफी की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने तीन सालों मे क्यों
नहीं किया।जिस उतर प्रदेश के किसानो ने मोदी को पहली बार मे चुनकर
प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया उन किसानों का कर्ज वे उसी समय क्यों
नहीं माफ कर दिये।जबकि अखिलेश भइया ने सीमित संसाधन के बाद भी 1600 करोड
रूपये का कर्ज माफ किया ।मोदी ने जनता को पहले ही झाडू पकडा दिया और आज
गरीब तबका नोटबंदी के बाद से बेहाल है। साॅसद डिम्पल यादव अपनी सरकार की
उपलब्धियों मे 100 , 1090 , पुलिस सेवा और 108 , 102 एम्बुलेस सेवा का
उल्लेख करना नहीं भूली। बसपा प्रमुख मायावती को बुआ जी कहकर आडे हाथों लेते
हुये कहा कि वे तीन बार भाजपा से रक्षाबंधन कर चुकी है और सत्ता की लालच
मे वह दुबारा भी ऐसा करेगी। क्योंकि उन्हे सिर्फ सत्ता और पैसे से प्यार
है।दुबारा सत्ता मे आने पर किसान फंड की स्थापना की जायेगी।एक करोड़
महिलाओं को समाजवादी पैंशन दी जायेगी ।उन्होंने एक लाख पुलिस भर्ती करने की
भी बात कही। सपा को अपराध रोकने मे असफल बयाकर दुष्प्रचार किया जाता है।
जबकि सत्यता यह है कि अपराधों के मामले मे हमारे प्रदेश का पूरे देश मे 22
वाॅ नम्बर आता है। महिलाओं के संग अपराध मे यह ऑकडा 28 वाॅ है।उन्होंने
महिलाओं को हर क्षेत्र मे 33%आरक्षण देने का भी वायदा किया ।
मड़ियाहूं में रैली में डिम्पल ने कहा कि मोदी के मन की बात झूठी बाते है, तीन साल बीत जाने के बात भी कुछ नहीं मिला तो निष्चित है कि आगे भी कुछ नहीं मिलेगा। अगर आपकों अपने भाभी पर भरोसा है। अगर आप कहते है कि ‘विकास की चाभी डिम्पल भाभी‘ तो भईया को मुख्यमंत्री बनाएं निष्चित ही विकास हुआ है और होगी। श्रीमती डिम्पल मड़ियाहूं विधानसभा के धनुहां रामपुर मेला मैदान में षनिवार को सपा प्रत्याषी के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि आपके भईया ने सरकार बनने के बाद बिना भेदभाव के लैपटाप दिया तो अब स्मार्टफोन देगे। डेढ करोड़ लोगो इसके लिए आवेदन किया है। हम स्मार्टफोन से बच्चों कों एक सुनहरा भविश्य सीखने के लिए साफ्टवेयर देगे। कहा कि भाजपा कहती है कि यहां कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। जो पूरी तरह झूठ बोलते है। भाजपा की जिन राज्यों में सरकार है उनसे बेहतर हमारा उत्तर प्रदेष है। महिलाओं पर उत्तर प्रदेष 26वें स्थान पर है। आपके भईया कहते है जो टीवी पर ज्यादा दिखे समझों वह सबसे ज्यादा भ्रश्टाचार में लिप्त है। मोदी के मन की बात में भेदभाव जातिवाद, धर्मवाद है। आज बनारस छावनी में तब्दील है यह छावनी पुलिस वालों की नहीं बल्कि भाजपा के मंत्रियों की छावनी है जो झूठ बोलकर वोट मांगने आयी है। काषी के सांसद झूठे आंकड़े बताते है। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार बनते ही गांवों को 18 घंटे मिलने वाली बिजली 24 घंटे मिलने लगेगी। आगरा एक्सप्रेस बनाने में जो जमीन किसानों को लिया गया था उसमें आपके भईया कई गुना मुआवजा दिया जिसके कारण आजतक किसी ने विरोध नहीं किया। सरकार बनते ही पुलिस में एक लाख नौजवानों की भर्ती किया जाएगा जिसमें केवल दौड़ होगी। उ0प्र0 की एक ऐसी सरकार है जो केवल पत्थरों से प्रेम करती है और पैसा खर्च करती है। झुठ वाली सरकार लोगों की अच्छे दिन लाते लाते नोटबन्दी कर बुरे दिन ला दिए। गैस चुल्हा तो बहनों को मुफ्त मिला नहीं होली के दिन मताओं बहनों को गुझिया बनाने के लिए गैस 800 रू कर दिया। गाढ़ी कमाई से रखी माताओं बहनों के पैसों को कालाधन बताकर बाहर निकलवा लिया। और अपनी ही पैसे निकालने के लिए लाईनों में मौत खानी पड़ी। लेकिन 23 बड़े उद्योगपतियों को कालाधन देकर बाहर भगा दिया। यह है झूठ की सरकार। उन्होंने बतायी कि सरकार बनने पर गरीब महिलाओं एक हजार पेंषन, बहनों की षादी के लिए 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार, सरकारी बसों में सफर पर महिलाओं को आधा किराया, प्राइमरी में बच्चों को पढ़ाने पर एक किलो देषी घी और प्रोटीन देगे। उसके साथ बड़ी किचन की व्यवस्था जिसमें 60-70 बच्चे एक साथ बैठ भोजन कर सके। भाजपा कहती है किसानों की कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसी का कर्ज आज तक माफ नहीं किया हमने किसान बीमा के तहत 7.30 लाख देने का कार्य किया। लोहिया आवास के लिए हम 3.50 हजार देगे। भाजपा कहती है कि यह गठबंधन हो गया है मै कहती हूं गठबधन ने साईकिल को आगे निकाल दिया अब कन्फ्यूजन की जगह ही नहीं रह गयी। भाजपा भी एक पार्टी से अन्दर ही अन्दर गठबंधन की है नहीं विष्वास है तो दो हजार के नोट उठा लो और उसमें हाथी देख लो। उन्होंने सपा प्रत्याषी विधायक श्रद्धा यादव के पक्ष में मतदान करने कई बार कहीं।
जनसभा को सपा की प्रवक्ता जूही सिंह, प्रदेश सचिव डॉ 0 केपी यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव , कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजनरायन बिन्द ने तथा संचालन फिरोज खान ने किया।