सपा नें कांग्रेस के खूनी पंजे से मिला लिया हाथ : आमिर रशादी
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_39.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर),
आज हमारा देश काफी संकटो से गुजर रहा है। एक तरफ देश का पीएम मोदी केवल
अपने मन की बात करता है तथा लोगों को केवल सपनें बेंच रहा है। न तो जनधन
खाते में 15 लाख रूपये आये और नही काला धन बाहर निकलवा पाये। अलबत्ता
नोटबंदी करके उसने गरीबों किसानो मजदूरो को लाईन में खडा करवा दिया। इससे
बडी अफसोस की बात और क्या हो सकती है। मोदी इस देश के सबसे बडे झूठे और
मक्कार व्यक्ति है। वही सपा ने उससे भी दो कदम आगे निकलते हुये कांग्रेस के
खूनी पंजे से हाथ मिला लिया। सपा के शासन में सपा का काम नही बाेलता बल्कि
भ्रष्टाचार, दंगे, गुण्डाराज और कुशासन बोलता है। उक्त बातें राष्ट्रीय
उलेमा काउन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी नें गौराबादशाहपुर मे
आयोजित सभा में कहीं। जनता को भाजपा, सपा तथा कांग्रेस के भ्रमजाल में न उलझनें
की नसीहत भी दी। सभा को उलेमा काउंसिल के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
मो मुक्तबा हुसैन खैरी,राष्ट्रीय प्रवक्ता पलहा रशादी और मुफ्ती गुफरान
नें भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता इनामुल्लाह ने की तथा संचालन शहनवाज ने
किया। सभा मेंउलेमा काउंसिल के जिला
अध्यक्ष अंसार अहमद खान, कमालुद्दीन, मो आरिफ, रामनरायन, लवकुश और रेहान
आदि उपस्थित रहे।

