सपा सरकार में गायत्री प्रजापति मंत्र बोलता है:मोदी

 अखिलेश यादव साईकिल से खेतासराय-खुटहन मार्ग पर चलेगें तो खुद सपा को वोट देना बंद कर देगें
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शिराज ए हिन्द की सरजमी पर जमकर सपा कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि सत्ता के स्वार्थी लोग कभी कभी अपनी ऐसी मार्यादाये खो देते है और ऐसा पाप कर बैठते है वह आने वाले समय में जनता कभी माफ नही करेगी। उन्होने कहा कि मेरी सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर दुश्मनो का सफाया करते हुए सूर्य की किरण निकलने से पहले अपनी सरजमी पर लौट आयी। इस सर्जिकल स्ट्राईक का दुनियां के लोग अध्यन कर रहे है। लेकिन हमारे देश के कुछ स्वार्थी राजनेता सबूत मांग रहे है। सेना को कटघरे में खड़ा करने वाले नेताओ से मै कहता हूं आप जौनपुर जाकर शहीदो की मां पत्नी और पति से पुछिये की शहादत दी कैसे जाती है। इनके लिए देश की सुरक्षा भी राजनीति की हथकड़ियां बन गयी है। 40 वर्षो से देश की सेना के लोग वन रैंक वन पेंशन योजना की मांग कर रहे थे लेकिन यह मांग पूरी नही हो सकी थी। 2014 लोक सभा चुनाव आया तो केन्द्र सरकार सेना से कहा कि आप लोगो मांग पूरी हो गयी। मैने चुनाव से पूर्व वादा किया था मेरी सरकार बनी तो पहले वन रैक वन पेंशन योजना लागू कर दिया जायेगा। सरकार बनते ही मैने फाईलो का निरीक्षण किया तो पता चला कि पूर्व की सरकार ने मात्र पांच सौ रूपया पेशन दिया गया था। मात्र पांच सौ रूपये देकर सेना का अपमान किया गया है।
मोदी ने कहा कि हम देश के लिए सोचते है सपा कहती है काम बोलता है। सभा में मौजूद जनता से मोदी ने पुछा काम बोलता है या कारनामा बोलता है। मोदी ने कहा कि अखिलेश के विकास की सच्चाई जानने के लिए वेब साइट खोलकर पढ़ा और जनता के सामने पढ़ दिया तो सारा पोल खुल गया।
प्रधानमंत्री ने पूरे दावे के साथ कहा कि 11 मार्च को सपा बसपा और कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जायेगा। 13 मार्च को पूरा देश होली मनायेगा। उसके बाद नयी सरकार बनेगी। पहली ही बैठक में छोटे किसानो का कर्ज माफ कर दिया जायेगा। हम काम समय सीमा के अंदर ही करते है। मेरी सरकार बनने के बाद पता किया कि हिन्दुस्तान के कितने गांव में बिजली नही मिली है। पता चला कि 18 गांव अभी भी अंधरे में है उसमें से 15 सौ गांव उत्तर प्रदेश के है। आजादी के 70 वर्ष बाद अंधेरे में डूबे हुए गांव में एक हजार दिन में सभी गांवो बिजली पहुंचाने का वादा किया है। अब तक 90 प्रतिशत गांवो बिजली पहुंच गयी। काम ऐसे होता है।
मैने पांच करोड़ घरो में गैस कनेक्शन पहुंचाने का वादा किया था अब तक पौने तीन करोड़ परिवारो को फ्री में गैस कनेक्शन दे दिया गया है।
बीजेपी का मंत्र है सबका साथ सबका विकास लेकिन विपक्षी नेताओ का मंत्री कुछ का साथ कुछ का विकास। उन्होने सपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सपा सरकार में गायत्री प्रजापति मंत्र बोलता है। बाहुबलियों के लिए यूपी के जेल महल बन गया है। पुलिस थाना समाजवादियों का कार्यालय बन गया है।
मोदी ने यह भी कहा कि राहुल अखिलेश की साझा रैली और रोड शो का कोई असर नही है। मै काला धन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
अखिलेश कहते है हम दिल्ली -आगरा रोड पर जायेगे तो बीजेपी को वोट देना भूल जायेगे। लेकिन मै कहता हूं अखिलेश यादव अपने नये यार के साथ साईकिल से जौनपुर के खेतासराय-खुटहन मार्ग पर चलेगें तो आप खुद सपा को वोट देना बंद कर देगे।
हमे विकास करना है। गांव के रास्त बनाने है पानी पहुंचाना है।
मोदी ने कहा कि गुजरात से गोरखपुर तक गैस पाईप लाईन बिछायी जा रही है करीब तीन हजार किलोमीटर दूरी से गैस लेकर आ रहे है। हजारो करोड़ रूपये विकास के लिए लगा रहे है।
पीएम ने कहा कि आठ मार्च को मतदान है जिन जिन लोगो ने पाप किया उनके लिए आप आठ तरीख को पिण्डदान करके भाजपा को वोट दे देना।
अब तक हुए मतदान में भाजपा को भारी बहुमत मिल चुका है आप लोगो को बोनस देना है। इस लिए विकास के नाम पर भारी बहुमत से जीताकर सरकार बनाने मे अपनी भागीदारी करे।

Related

politics 4292409401387929481

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item