किया गया मां का भव्य श्रृंगार
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_99.html
जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के छाछो (आनापुर) गांव स्थित शक्ति धाम में मां
दुर्गा मंदिर के 14वें स्थापना दिवस पर शनिवार को मां का भव्य श्रृंगार
किया गया। कर्मकांड के विद्वान देवी प्रसाद मिश्र की देखरेख में धार्मिक
अनुष्ठान का आयोजन हुआ। दिनभर मानस पाठ का आयोजन किया गया।
वर्ष 2003 में इस मंदिर में विधि विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। यहां क्षेत्र के श्रद्धालु दर्शन पूजन करते हैं। नवरात्रि पर्व के दौरान मां के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर में स्थापित प्रतिमा का प्रति वर्ष 4 मार्च को स्थापना दिवस पर भव्य श्रृंगार किया गया। अगले दिन हवन पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन भी होता है। जहां श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। मां के भव्य श्रृंगार के पश्चात पं.मुरारी श्याम एवं देवीप्रसाद मिश्रा की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चल रहा है। रामचरित मानस का संगीतमय पाठ चल रहा है। पूजन अर्चन के लिए सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही।