न घर है न जमीन, लेकिन राइफल-CAR के हैं शौकीन

 उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पास न खुद की जमीन है और न कोई घर। इसके बावजूद उन्हें कार रखने का शौक है। 2004 में योगी के पास एक क्वालिस, एक टाटा सफारी और एक मारुति एस्टीम कार थी।
2009 में उन्होंने अपनी कारें बदलीं। उन्होंने एस्टीम और क्वालिस को हटाकर अपने गैरेज में एक नई सफारी और एक फोर्ड आइकॉन को शुमार किया।
2014 के लोकसभा इलेक्शन में योगी ने 72 लाख की संपत्ति शो की। इसमें 3 लाख की टाटा सफारी, 21 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर और 12 लाख की इनोवा शामिल थी।
 योगी ने 1998 में पॉलिटिकल करियर शुरू किया था। इसके बावजूद वे आजतक करोड़पतियों की कैटेगरी में नहीं आए हैं।
 योगी को हथियार रखने का शौक है। 2004 में उनके पास महज 30 हजार रुपए के हथियार थे। 2009 में उन्होंने पुराने हटाकर 1 लाख 80 हजार की नई रिवॉल्वर और राइफल खरीदीं।
2004 में योगी के पास कुल 9 लाख 60 हजार की संपत्ति थी। तब उनके पास एक 10 हजार रुपए की रिवॉल्वर और 20 हजार रुपए की राइफल थी।
2009 लोकसभा इलेक्शन तक योगी पर 1 मर्डर और 1 अटैम्प्ट टू मर्डर के केस दर्ज हुए। अब उनकी संपत्ति 9 लाख से बढ़कर 21.8 लाख रुपए हो चुकी थी।
योगी अष्ट धातु के कुंडल और सोने की चेन पहनना पसंद करते हैं। ये दोनों आभूषण उनके पास 2009 से हैं।
योगी मोहमाया से दूर हैं। उन्होंने शादी नहीं की है। इसके बावजूद उन्हें ज्वैलरी का शौक है। 2004 में जहां उनके पास एक अंगूठी तक नहीं थी, वहीं 2014 में उनके पास 45 हजार की गोल्ड ज्वैलरी दिखाई दी।

Related

politics 7061206373909775381

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item