डिम्पल के कार्यक्रम में टूटा मंच , भगदड़ , एक घायल , देखिये VIDEO में
https://www.shirazehind.com/2017/03/video.html
जौनपुर। केराकत विधानसभा के रतनूपुर गांव में डिम्पल यादव के जनसभा में
सास्कृतिक कार्यक्रम के लिए बनाया गया मंच भारी भीड़ के चलते अचानक टूट गया। जिसके कारण भगदड़
मच गया। इस भगदड़ में एक बृध्द बुरी तरह से जख्मी हो गया साउण्ड बंद हो गया।
आनन फानन में साउण्ड सिस्टम को ठीक कराकर डिम्पल का भाषण कराया गया। इधर
डिम्पल विरोधियों पर हमले कर रही थी उधर इस दुर्घना में घायल विद्याप्रसाद नामक बृध्द कराहता
रहा। डिम्पल के जाने के बाद एक सपा कार्यकर्ता उसे अपने वाहन से अस्पताल ले
गया।

