जाधव को फांसी देने के ऐलान के विरोध में 17 अप्रैल को अधिवक्ताओं का प्रदेशव्यापी आंदोलन

जौनपुर। बेगुनाह कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा का ऐलान किये जाने के विरोध में 17 अप्रैल को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्नवान पर जौनपुर दीवानी न्यायालय, कलेक्ट्रेट व तहसीलों समेत प्रदेश भर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे । बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अनिल प्रताप सिंह ने सभी जिलों के अधिवक्ता संघों को प्रस्ताव भेजा की पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अंतर्राष्ट्रीय मान्यताओं और कायदे-कानूनों का गला घोटते हुए निर्दोष भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में बिना सुनवाई किए मौत की सजा सुनाई जिसकी अधिवक्ता समुदाय घोर निंदा करता है।।भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व में पाकिस्तान के इस कृत्य का घोर विरोध हो रहा है।

Related

news 7996358963816252427

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item