डीएम-एसपी ने सुनी जनता की समस्या 90 मामलों में 22 का निस्तारण
https://www.shirazehind.com/2017/04/90-22.html
मिर्जापुर। जिले के थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी कंचन वर्मा, पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने समाधान दिवस पर शनिवार को थाना चील्ह में फरियादियों की समस्याओं को सुना व त्वरित निवारण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आये हुए लोगो से उनके आसपास यदि कही किसी प्रकार का विवाद या समस्या हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराये जिससे निस्तारण कराया जाय और यदि पुलिस से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सीयूजी नंबर पर सूचित कर सकते है। प्रभारी निरीक्षक चील्ह को थाना क्षेत्र के दबंग, अपराधी किस्म के लोगो पर लगाम लगाये। पुलिस की कार्यप्रणाली पर पारदर्शिता लाने को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस के महत्व से जनता को अवगत कराया। कहा कि समाधान दिवस लोगो की समस्याओं के समाधान हेतु लगाया जाता है न कि मुकदमा दर्ज करने के लिए। आपसी मतभेद को मिटाकर, पंरपरागत अभिलेखों के आधार पर ही समस्या का हल निकाला जाता है। जिले के सभी थानों से कुल 90 प्रार्थना प्राप्त हुए जिनमें पुलिस व राजस्व संबंधी 22 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया शेष राजस्व व पुलिस संबंधी मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की टीम रवाना हुई।