खण्डहर में दबी मिली तिजोरी इलाके में हलचल

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा आशापुर गांव में एक खण्डहर में पुरानी तिजोरी मिलते से क्षेत्र में चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तिजोरी को अपने कब्जे में लेकर थाने पर लायी है। तिजोरी काफी दिनो से मिट्टी में दबे रहने के कारण जाम हो गयी है। जिसके कारण वह खुल नही रही है। खण्डहर के मालिक जौनपुर शहर में ही रहते है। उन्हे बुलाया गया है।
जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा आशापुर गांव के निवासी लालबाबु श्रीवास्तव कल अपने पुराने मकान को ध्वस्त कराकर पक्का बनाने के लिए जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई की जा रही थी। इसी बीच करीब पांच फीट नीचे दबा एक पुरानी तिजोरी मिली। तिजोरी मिलने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में एक अलग सी हलचल पैदा हो गयी। जिसने सुना वह तिजोरी देखने के लिए मौके पर पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तिजोरी को थाने लेकर आने के बाद अपने बड़े अधिकारियों को सूचना दे दिया है। अब अधिकारियो की मौजूदगी में तिजोरी खुलने के बाद पता चल पाया कि तिजोरी खाली या भरी है।



Related

news 6337097775440600353

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item