हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने फूंका नवाज़ शरीफ का पुतला
https://www.shirazehind.com/2017/04/blog-post_560.html
जौनपुर । कुलभूषण जाधव की रिहाई मांग को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकत्ताओ ने केराकत कस्बे में जुलुस निकाल कर प्रदर्शन किया इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, नवाज़ सरीफ तुम होश में आओ ,कुलभूषण जाधव को रिहा करो जैसे नारे लगाये गए। इस दरम्यान गुस्साए कार्यकर्ताओ ने नवाज़ शरीफ का पुतला जलाया
जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर के निर्देशों पर जिला महामंत्री सुशील गिरी ,तहसील अध्यक्ष संजय सिंह मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत यादव व् नगर अध्यक्ष सावन सोनकर,प्रबंधक पशुपति सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज सरीफ के पुतले पर जूते की माला पहनाकर नगर भ्रमण कर सरायबीरू चौराहे पर पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया उक्त अवसर कोमल सोनकर,मोहित,विशाल,सुधांशू, नितिन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।

