जेसी शक्ति द्वारा गरीब छात्राओं के मानसिक व बौद्धिक विकास हेतु किया एक प्रयास
https://www.shirazehind.com/2017/04/blog-post_461.html
जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर के जेसीआई शाहगंज शक्ति की ओर से गरीब छात्राओं को भारत विकास प्रदर्शनी में स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से पिकनिक टूर लेकर जाया गया। जिसमें लगभग सौ छात्राओं ने विकास प्रदर्शनी व मेले में झूलो के माध्यम से स्वस्थ मनोरंजन का आनंद लिया। संस्था की अध्यक्षा जेसी खुशबू जायसवाल (निहारिका) ने इस अवसर पर बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य छत्राओं का स्वक्छ मनोरंजन करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने ने कहा कि स्वच्छ मनोरंजन से छात्राएं शारीरिक व मानसिक तौर से तरोताजा महसूस करते हुए पढ़ाई के नए सत्र का शुरुआत करेंगी।
कार्यक्रम का संचालन अंकिता पांडेय व सहयोग के लिए आभार प्रदर्शन संस्था सचिव अमृता जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम में मण्डलाअध्यक्ष जेसी आशा गुप्ता, पूनम गुप्ता, रेनू सेठ, अंकिता, बुलबुल अग्रहरि, सुनीता अग्रवाल, अनुपमा अग्रहरि आदि सदस्य उपस्थित रहे।