किसी को फर्जी फसाया गया तो होगी कार्यवाही : गिरीश यादव
https://www.shirazehind.com/2017/04/blog-post_600.html
जौनपुर ।प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव गोरारी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बात किया और शांतिबहाली की अपील किया पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओ व आम नागरिकों को फर्जी फसाये जाने पर नाराज दिखे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियो को डांट पिलाया और कहा कि एक भी निर्दोष को फसाया गया तो सब के खिलाफ भी कार्यवाही होगी। उन्होंने ने सभी समुदायों के नागरिकों से मिलजुलकर रहने की अपील किया व जेल में बंद ग्राम प्रधान आनंद बरनवाल के घर भी गये। मंत्री ने कहा आनंद बरनवाल के साथ अन्याय नही होगा पूरी भाजपा सरकार उनके साथ है।
मालूम हो कि अम्बेडकर जयंती के दिन डीजे बजाने को लेकर दो समुदाय लोग आमने सामने हो गए थे। हिंसक वारदात। में एक पुलिस कर्मी सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 10 लोगो को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह प्रधान ,जितेन्द्र सिंह प्रमुख, जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव (बच्चा भइया) अमलेंद्र गुप्ता ,अच्छे लाल बिन्द, राम सूरत बिन्द, आशुतोष श्रीवास्तव, कपूर चन्द ,संजय शर्मा, सूरज गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

Neta ho to Aisa.girishyadav Ji jaisa.I salute.
जवाब देंहटाएं