सी0एस0सी0 केन्द्र से मिलेगी ई-पशु चिकित्सा सुविधा

जौनपुर। पशुपालकों को सी0एस0सी0 (ग्राहक सेवा केन्द्र) से ई-पशु चिकित्सा टेली परामर्श की सुविधा मिलेगी। यहां पर पशुपालक अपने पशु के बारे में आनलाइन सलाह ले सकते हैं। यह योजना पशुधन प्रसार एवं पशुपालन व्यवस्था को गतिशील बनाये रखने के लिए की गई है। 
योजना की शुरूआत आज दिनांक 27.05.2017 को पिंजरा पोल पशु अनाथालय ढालगर टोला जौनपुर में कैम्प लगाकर किया गया। ई-पशु चिकित्सा का सी0एस0सी0 के माध्यम से प्रदर्शन कर किसानों को विस्तृत जानकारी दी गयी। अब जिले के पशुपालक पशुओं के गर्भाधान, बीमारी, एवं पोषण आहार आदि के विषय में समय समय पर सी.एस.सी. के माध्यम से आनलाइन जानकारी ले सकते हैं। सी.एस.सी. के जिला प्रबन्धक अरविन्द कुमार मौर्या ने बताया कि पशु चिकित्सा सेवा का लाभ पंचायत स्तर पर खुल रहे केन्द्र से लिया जा सकता है। इस योजना का शुभारम्भ जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 विरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर सी0एस0सी0 संचालक विकास कुमार शुक्ला, लक्ष्मी शंकर पाण्डेय के साथ भारी संख्या में किसान एवं पशुपालक मौजूद रहे।

Related

news 6232905471266976601

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item