दान देने में अग्रणी, राजनीति में पिछड़ा है वैश्य समाजः डा. सुमन्त गुप्ता

जौनपुर। देश एवं प्रदेश के विकास में वैश्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। वैश्य समाज का आर्थिक, समााजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक आदि सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान है। ज्ञान, विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में इस समाज के सशक्त हस्ताक्षर हैं। साथ ही स्वतंत्रता के आंदोलन में इस समाज के लोगों ने अपने जीवन का उत्सर्ग किया है। उक्त बातें अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमन्त गुप्ता ने शनिवार को सुतहट्टी चौराहे पर स्थित एक प्रतिष्ठान में पत्रकारों से वार्ता करते हुये कही। उन्होंने बताया कि देश में वैश्य समाज की आबादी 18 प्रतिशत एवं उत्तर प्रदेश में 16 प्रतिशत है। दान देने में अग्रणी भूमिका है लेकिन राजनीति में प्रभावी भूमिका न होने से उत्पीड़न, शोषण एवं आर्थिक दोहन निरन्तर होता है। प्रताड़ना व उपेक्षा ने कमजोर कर दिया है जिसके चलते एक बड़ा हिस्सा पिछड़े व अत्यन्त पिछड़े वर्ग में जीवन यापन करने को मजबूर है। डा. गुप्ता ने आगे कहा कि सौम्य आचरण, शान्त स्वभाव एवं सामाजिक समरसता वैश्य समाज का आभूषण है लेकिन राजनीति में पीछे चलने व पीछे बैठने की परम्परा ने पीछे धकेल दिया है। अन्त में उन्होंने परिषद के संकल्प को बताते हुये केन्द्र व प्रदेश सरकार से मांग किया कि जीएसटी प्रणाली में सजा का प्रावधान समाप्त किया जाय। व्यापारी सुरक्षा आयोग व व्यापारी सुरक्षा सेल का गठन किया जाय। इसके साथ ही व्यापारी हेल्प लाइन एवं टोल फ्री नम्बर जारी किया जाय। पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय महासचिव पंकज जायसवाल, मण्डल प्रभारी श्याम चन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरविन्द बैंकर, नगर अध्यक्ष अतुल जायसवाल सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

news 1406017730288328218

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item