रोडवेज बस की चपेट मे आने से भाई बहन की मौत
https://www.shirazehind.com/2017/05/blog-post_198.html
जलालपुर (जौनपुर )स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर वाराणसी
राजमार्ग पर दरवेशपुर गांव के सामने मंगलवार की सुबह रोडवेज की चपेट मे आने
से सगे भाई-बहन की घटनास्थल पर मौत हो गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे
लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
बताते है कि अंकित यादव उर्फ छोटे उम्र
लगभग 18 वर्ष तथा विभा यादव पुत्री वीरेंद्र यादव निवासी मैनपुर थाना
मडियाहूं जौनपुर अपने पैशन प्रो बाइक ( यू पी 62ए वाई 6478 ) पर
अपनी बहन को बैठाकर आर डी एक्स महाविद्यालय कुसाँव मे बी ए द्वितीय वर्ष की
परीक्षा दिला कर अपने घर मैनपुर जा रहा था जा रहा था कि दरवेशपुर गांव के
सामने जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रही वाराणसी ग्रामीण डीपो की अनुबंधित
रोडवेज बस जिसका नंबर यूपी 65 ए टी 7972
ओवरटेक
करने के चक्कर मे सामने से आ रही वाइक मे दाहिने तरफ़ जाकर टक्कर मार दी
जिससे बाइक सवार भाई बहन बस के नीचे आ गये। जिससे दोनो का सर बुरी तरह से
कुचल गया। पास पडोस के लोगो ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दिया सूचना
पाते ही एस आई श्रीमननारायण अरविंद यादव संतोष सिंह अपने हमराहियो के साथ
मौके पर पहुंचकर किसी तरह से बस में फंसे शव को बाहर निकाल कर शव को अपने
कब्जे मे ले कर पोष्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की बैग की तलाशी लेने पर
बैग मे रखा मोबाइल तथा मार्कशीट द्वारा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने
घटना की सूचना परिजनो को दिया सूचना पाते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। बस
चालक बस छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने बस को अपने कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल
मे जुट गयी है।
