प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में जौनपुर के एक युवक की मौत, छः घायल

जौनपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र के शादी समारोह से वापस लौटते समय प्रतापगढ़ के पास एक वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में नईगंज के प्रख्यात यादव समोसा वाले के परिवार का एक चिराग बुझ गया और इसी परिवार के छः लोग बुरी तरह से घायल हो गये है। सभी का इलाज इलाहाबाद के एक निजी नर्सिगं होम में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री व मल्हनी के विधायक पारसनाथ के तीसरे पुत्र वेद यादव की लखनऊ में शादी थी। इस समारोह में शामिल होने के लिए नईगंज बाजार के प्रसिध्द यादव समोसा वाले के परिवार के सात लोग एक स्कार्पियों गाड़ी में सवार होकर गये थे। ये लोग शादी में सिरकत करने के बाद वापस जौनपुर लौट रहे थे। इसी बीच प्रतापगढ़ में करीब तीन बजे एक एक सड़क हादसे का शिकार हो गये। जिसमें सोमारू यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। बाकी लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये है। सभी को पहले प्रतापगढ़ जिला अस्पताल लेजाया गया जहां पर डाक्टरो ने सभी को इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौजूदा समय मे सभी का इलाज डा 0 यूबी यादव के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related

news 3565642401798182132

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item