खड़ी ट्रक में भिड़े बाइक सवार,एक की मौत दूसरा गंभीर

जफराबाद।क्षेत्र के किरतापुर स्थित भारतीय खाद्य निगम गोदाम के पास सोमवार की रात खड़ी ट्रक से बाइक सवार भीड़ गये।जिसमे एक की मौत हो गयी दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
केराकत से बाइक पर सवार दो युवक जौनपुर की तरफ आ रहे थे।उक्त गोदाम के पास सड़क के किनारे ट्रक खड़ी थी।बाइक ट्रक के पीछे आकर टकरा गयी जिससे युवक वही गिर पड़े।आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गये।उन लोगो ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक के मोबाईल से ही 100 नंबर तथा 108 नंबर पर फोन किया।पुलिस के पहुँचने के पहले एम्बुलेन्स पहुँच गयी।घटना स्थल पर दोनों युवक गंभीर हालत में पड़े थे।जिन्हें लेकर एम्बुलेन्स जिला चिकित्सालय पहुंची।जहाँ पर चिकित्सको ने एक युवक मनोज पटेल निवासी रामनगर भड़सरा को मृत घोषित कर दिया।दूसरे को गंभीर हालत में उपचार के लिए वाराणसी भेज दिया गया।प्रभारी थानाध्यक्ष अफरोज आलम ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पता करने पर घायल युवक का मोबाईल नम्बर  मिला।जब उसपर बात हुई तो घायल युवक अपना नाम अरविन्द शर्मा ही बता सका।मृतक का नाम वह अभी नहीं बता सका।जिस बाइक पर दोनों थे वह लाइनबाजार के मातापुर की बताई जा रही है।पुलिस मृतक का पता लगा रही है।

Related

news 1649227995376532596

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item