जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये आवेदन आमंत्रित

जौनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं के सत्र 2017-18 के कक्षा 9 में पार्श्व प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। अभ्यर्थी को सत्र 2016-17 में जौनपुर के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिये अथवा 2016-17 में कक्षा 8 में उत्तीर्ण होना चाहिये। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2001 से पूर्व अथवा 30 अपै्रल 2005 के बाद का नहीं होना चाहिये। इस आशय की जानकारी देते हुये प्राचार्य पीके सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में 4 स्थान रिक्त हैं जिसमें 2 सामान्य, 1 अनुसूचित जाति एवं 1 जनजाति के लिये आरक्षित है। आवेदन पत्र विद्यालय के कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से भी डाउनलोड किये जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 24 जून को आयोजित है। पूर्ण रूप से भरे फार्म प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं जौनपुर के कार्यालय में 29 मई तक पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा किया जा सकता है।

Related

news 4568014314961470335

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item