कई वारण्टी चढ़े पुलिस के हत्थे
https://www.shirazehind.com/2017/05/blog-post_964.html
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान
के क्रम में विभिन्न थाना पुलिस ने कई वारंटियों को गिरफ्तार कर चालान
न्यायालय भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जफराबाद थाने के गैरजमानती
वारण्ट के अभियुक्त शत्रुघ्न राय निवासी सरैंया थाना जफराबाद को गिरफ्तार
कर आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त चालान न्यायालय भेजा गया। इसी तरह खेतासराय
थाने के गैरजमानती वारण्ट के अभियुक्त सतीराम राजभर निवासी अहिरो
पशुरामपुर थाना खेतासराय दबोचा गया। वहीं बरसठी थाने के गैरजमानती वारण्ट
के अभियुक्त प्रकाश उर्फ चन्द्र प्रकाश निवासी पल्टूपुर थाना बरसठी को
गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने के उपरांत चालान न्यायालय भेजा गया।

