श्री सर्वेश्वरी समूह ने मरीजों को दिया पंखा व फल
https://www.shirazehind.com/2017/05/blog-post_799.html
जौनपुर।
श्री सर्वेश्वरी समूह आध्यात्मिक संस्था के साथ सामाजिक संस्था भी है। उसी
को दृष्टिगत रखते हुये पूज्यपाद अघोरेश्वर महाप्रभु ने श्री सर्वेश्वरी
समूह की स्थापना कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिये किया। समूह का नाम कुष्ठ
रोगियों की आयुर्वेद पद्धति से उपचार में 5 लाख से अधिक रोगियों को रोग
मुक्त करने में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी
है। अपने 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री सर्वेश्वरी समूह ने
मंगलवार को जिला चिकित्सालय में हमेशा की तरह हाथ पंखा, बिस्कुट, फल आदि का
वितरण किया। यह वितरण शिक्षक नेता संतोष सिंह व शाखा के मंत्री ओम प्रकाश
सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेन्द्र
पाण्डेय, डा. अरविन्द पाण्डेय के अलावा समूह के समरजीत सिंह, ज्ञानेन्द्र
सिंह, राम बहाल यादव, तेज बहादुर सिंह, साधु रावत, राना प्रताप, अजीत
कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, अश्वनी सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

