दो स्कूलों में चोरी, एक में प्रयास विफल

जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के उदरीजपुर में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया और सामान बिखेर दिया गया वहीं केराकत के अलग अलग दो क्षेत्रों में चोरों ने गैस सिलेण्डर और चूल्हा सहित अन्य सामान पार कर दिया। बताते हैं कि चोर उदरीजपुर गांव के प्राइमरी पाठशाला का ताला तोड़कर चोर कार्यालय का सामान विखेर दिये और कुछ लोगों की आहट पर अन्य सामान फेककर भाग गये। इस स्कूल में पहले भी कई बार चोरी का प्रयास किया जा चुका है। इसी प्रकार केराकत कोतवाली क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला खसहरा तथा प्राइमरी पाठशाला भउरा का ताला तोड़कर चोर गैस सिलेण्डर, चूल्हा तथा बर्तन उठा ले गये। चोरी के तीनों मामलों की जानकारी पुलिस को प्रधानाध्यापकों द्वारा दी गयी है।

Related

news 6700757000775718327

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item