विद्वता और सादगी में अद्वितीय थे पत्रकार विद्या प्रकाश
https://www.shirazehind.com/2017/05/blog-post_731.html
जौनपुर । उत्तर प्रदेश जर्नलिस्टस एसोसिएशन कीइकाई की एक बैठक जिला कार्यालय पालिटेक्निक चैराहे पर सम्पन्न हुई । बैठक मे जनपद के वरिष्ठ पत्रकार विद्या प्रकाष श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अश्रुपूर्ण श्रध्दांजलि दी गयी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा0ज्ञान प्रकाश सिंह ने की । वक्ताओं ने स्व0 विद्या प्रकाश के विचार विद्वता एवं सादगी पर प्रकाश डाला । डा0 सिंह ने बताया कि आज समाचार पत्र मे मेरे साथ काम करते हुए विद्या प्रकाश ने कभी भी अच्छे समाचारों की कमी नही होने दी । उनकी लेखनी तो कमाल की थी । संदर्भ कोई भी हो चन्द मिनटों मे 6 कालम का समाचार दे देते थे । उनके देहावसान से जिले ही नही बल्कि प्रदेश के पत्रकारिता जगत को एक अपूरणीय क्षति का सामना करना पडा है। बैठक मे पत्रकार शशिराज सिनहा ,सम्पादक शैलेन्द्र यादव अरविन्द पटेल, केके साहू , महेन्द्र सिंह, लव प्रकाश, विवेक मिश्रा ,संजय श्रीवास्तव ,रामएकबाल ,तेजबहादुर ,अशोक कुमार, जीतेन्द्र आदि पत्रकार उपस्थित रहे ।

