आकाशीय विजली की चपेट में आने से महिला की मौत
https://www.shirazehind.com/2017/05/blog-post_811.html
मछलीशहर। स्थानीय
कोतवाली क्षेत्र के विश्वपालपुर गाव में शनिवार की सुबह खेत से चारा काटकर
घर वापस आते समय आकाशीय विजली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।घटना
की जानकारी होते ही तहसीलदार मौके पर पहुचकर जाच पड़ताल किए।बताते है कि
उक्त गाव में रेखा देवी 35 वर्ष पत्नी संतोष यादव खेत में पशुओ को चारा
काटने के लिए गई थी और घर वापस आते समय घर से कुछ ही दूर पहले एकाएक बरसात
के साथ आकाशीय विजली गिर पड़ी।जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही महिला की
मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार अरविन्द कुमार मौके पर पहुचकर
जाच पड़ताल किए।इस बाबत पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी डा विश्राम यादव ने बताया
कि आकाशीय विजली की चपेट में आने से महिला की मौत होने की सुचना मिली
है।शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है और आकाशीय विजली की चपेट
में आने से मृत्यु होने पर आपदा राहत कोष से सहायता प्रदान की जायेगी।

