पल्सर सवार बदमाशो ने मोबिल व्यापारी को लूटा, पुलिस जांच में जुटी
https://www.shirazehind.com/2017/05/blog-post_527.html
जौनपुर। बीती रात सरायखाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा बाजार के पास तीन पल्सर पर सवार आधा दर्जन बदमाशो ने तगादा करके लौट रहे वाराणसी के एक मोबिल सप्लायर के कर्मचारियो से सवा लाख रूपये लूटकर फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल अभी तक पुलिस की जांच पड़ताल में यह मामला संदिग्ध लग रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के सपा नेता इस्तेकबाल कुरैशी मोबिल के सप्लायर है। उनका काम जौनपुर जिले के शाहगंज तक फैला हुआ है। उनके कर्मचारी प्रत्येक शुक्रवार को शाहगंज में मोबल की सप्लाई और तगादा करने के आते है। इसी कड़ी में कल टाटा मैजिक( यूपी 65 डी टी 9912) से ड्राईबर विनोद सोनी सहायक राजू जायसवाल कल शाहगंज इलाके में मोबिल की सप्लाई करने के बाद तगादा के सवा लाख रूपये लेकर करीब साढ़े 11 बजे वाराणसी के लिए चले थे। रास्ते में सरायखाजा थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा बाजार के पास के तीन पल्सर पर सवार 6 बदमाशो ने टाटा मैजिक को रोक लिया उसके बाद बदमाशो ने असलहे के बल पर टाटा मैजिक को अपने कब्जे में लेकर मल्हनी रोड पर ले जाकर सवा लाख रूपये लूट लिया।
बदमाशो के जाने बाद दोनो ड्राईबर और सहयोगी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ितो द्वारा बतायी गयी वारदात की कहानी की जांच शुरू कर दिया है। अभी तक की हुई जांच में यह मामला संदिग्ध ही मिला है।