जोगियापुर लूट काण्ड का पर्दाफास अपना इलाज कराने के लिए खुद सेल्स मैन ने रची थी साजिस
https://www.shirazehind.com/2017/05/blog-post_504.html
जौनपुर। शुक्रवार की दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगियापुर ओवब्रीज के पास एक शराब सेल्स मैन से हुई लूट काण्ड का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस के अनुसार यह लूट किसी बदमाश नही बल्की खुद सेल्स मैन कम्पनी का पैसा हड़पने के लिए लूट की साजिश रचा था। पुलिस उसके पास सभी रूपये बरामद भी कर लिया। उधर आरोपी ने इस अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि यह षडयंत्र अपने इलाज कराने के लिए किया था।
जौनपुर पुलिस में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दोपहर करीब एक बजे नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगियापुर ओवरब्रीज के पास अज्ञात बदमाशो द्वारा मुफ्तीगंज बाजार में स्थित एक बीयर के सेल्समैन से एक लाख 70 हजार रूपये लूटे जाने की खबर मिली। दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस के अलावा नगर के सभी व्यापारियो में हड़कंप मच गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची ने जांच पड़ताल करने के बाद सेल्स मैन को हिरासत में लेकर पुछताछ किया तो सारा मामला खुद सेल्स मैन द्वारा रचा पाया गया। सेल्समैन सुशील सिंह ने बताया कि मेरे किडनी में विमारी है। मेरे पास इलाज कराने के लिए पैसा नही था जिसके कारण मैने कम्पनी का पैसा हजम करने की यह योजना बनाया। मैने कम्पनी का पैसा लेकर जौनपुर आकर गोमती ग्रामीण बैंक के मैनेजर के पास पैसा रखकर वापस आकर जोगियापुर मोहल्ले के पास स्थित ओवरब्रीज पर आकर पहले मालिक को लूट होने की खबर दिया उसके बाद पास के एक गन्ना जुस बेच रहे दुकानदार को दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बैंक से एक लाख 67 हजार रूपये बरामद कर लिया है।