हाथ मे पटाखा फटने से बालक की हथेली उड़ी

 गौराबादशाहपुर(जौनपुर)  स्थानीय कस्बे के पास स्थित उदियावां गांव निवासी एक बालक की पटाखा जलाते समय पटाखा हाथ मे ही फट जाने से पूरी हथेली उड़ गई। गम्भीरवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल जौनपुर भिजवाया गया।
      शुक्रवार को उदियावां गांव में एक बारात आयी थी जिसमे आतिशबाजी का भी इंतजाम किया गया था। उसी दौरान कुछ अधजले पटाखे बच गए थे, जिन्हें आतिशबाज ने ऐसे ही फेंक दिया था। शनिवार की दोपहर को उदियावां के ही निवासी फौटू गोंड़ का दस वर्षीय पुत्र आशीष खेलते खेलते उक्क्त पटाखों को उठा लिया तथा माचिस से जलाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान एक पटाखा उसके दायें हाथ मे ही फट गया। घटना के फलस्वरूप आशीष की दाई हथेली उंगली सहित उड़ गई तथा उसके चेहरे पर भी गम्भीर चोटें आई। आशीष को बेहोशी की हालात में  निजी  वाहन से गौराबादशाहपुर के निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया।

Related

news 443091470312910313

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item