तीन वर्षो के कार्यकाल में विफल रही मोदी सरकार : नदीम जावेद
https://www.shirazehind.com/2017/05/blog-post_843.html
नमामि गंगे के नाम पर 600 करोड़ कूड़े के ढेर में मिल गए। कालाधन विदेशों से लाऊंगा कहा गया, लेकिन उन्हें देश की जनता ही चोर-बेईमान लगती है।
बुलंदशहर राजमार्ग पर जेवर में हत्या, लूट और चार महिलाओं से हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नदीम जावेद ने कहा कि इस घटना से यह साफ हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और पूरा प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में आ गया है। नदीम ने कहा कि दंगे, फसाद, आगजनी, कत्ल, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं। सहारनपुर की जातीय हिंसा इसी का परिणाम है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सहारनपुर की घटना की आग धीरे-धीरे अलीगढ़, पीलीभीत सहित प्रदेश भर में फैल चुकी है

