नखास की मतदाता सूची में जमकर दिख रहा फर्जीवाड़ा

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के वार्ड संख्या 24 नखास के दर्जनों निवासियों ने मतदाता सूची में की गयी फर्जीवाड़ा की लिखित शिकायत किया है। यह शिकायत मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अधिकारी उपजिलाधिकारी सदर से मंगलवार को मिलकर लिखित रूप से किया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार उक्त वार्ड के भाग संख्या 199, 200, 201 व 202 में सैकड़ों मतदाता ऐसे हैं जो बिना मकान नम्बर के हैं। इतना ही नहीं, कई तो ऐसे हैं जो यहां के निवासी ही नहीं हैं और मतदाता सूची में उनका नाम किसी के मकान में दर्ज है। लोगों ने उपजिलाधिकारी सदर से मांग किया कि टीम गठित करके इसकी जांच की जाय एवं फर्जी ढंग से मतदाता सूची में दर्ज नाम को कटवाया जाय। शिकायत करने वालों में युवा समाजसेवी सत्येन्द्र सिंह मुन्ना, अतुल जायसवाल, धीरज कुमार, लालमन निषाद, राजेश निषाद, कमलेश कुमार, राजकुमार निषाद सहित अन्य प्रमुख रहे।

Related

news 1039566407920324112

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item