कास्तकार से घूस मांगने के आरोप में लेखपाल निलम्बित
https://www.shirazehind.com/2017/05/blog-post_926.html
मछलीशहर। जिलाधिकारी
के निर्देश पर उपजिलाधिकारी डॉ. विश्राम यादव ने सोंगरा ,सजईकलां के हल्का
लेखपाल राकेश सिंह को निलम्बित कर दिया । लेखपाल के ऊपर कास्तकार से घूस
मांगने व मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिपण्णी करने का आरोप था ।
बताया जाता है कि उक्त हल्के के लेखपाल ने प्रदेश के मुखिया के खिलाफ
अपशब्दो का प्रयोग किया था । इतना ही नहीं रिश्वत लेने की बात भी कबूल की।
जिसे भुक्तभोगी ने रिकार्ड कर लिया है। बीते तहसील दिवस के मौके पर उसने
डीएम बलकार सिंह को रिकार्डिग सुनाई थी । जिसके बाद उन्होंने जाॅच कर
कार्यवाही का आदेश दिया है। नायब तहसीलदार संतोष शुक्ला द्वारा जाॅच की गई ।
प्रकरण यह था कि सजईकलाखुर्द ग्राम निवासी गुनराजी पत्नी रामनिरजंन ने
एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी कि उनके विपक्षी उनकी भूमिधरी
भूमि को जोतने बोने नहीं दे रहे है। एसडीएम ने हल्का लेखपाल और थानाध्यक्ष
पॅवारा को आदेश दिया कि अवैध हस्तक्षेप नहीं होने दे। आदेश जब लेखपाल के
पास पहुँचा तो भुक्तभोगी का आरोप है कि उक्त लेखपाल ने पैमाइश के नाम पर
3500 रूपया रिश्वत ले ली। सुविधा शुल्क लेने के बाद भी हीलाहवाली करने लगा
और पाॅच हजार और रूपये की माॅग की । भुक्तभोगी गुनराजी के रिश्तेदार सुशील
तिवारी लेखपाल से उसके घर पर मिले जहाँ नशे मे धुत लेखपाल ने न सिर्फ
रिश्वत लेने की बात कबूली बल्कि और धनराशि की भी माॅग की । शिकायत कर्ता ने
जब मुख्यमंत्री से शिकायत की बात की तो वह मुख्यमंत्री के प्रति अपशब्दो
का प्रयोग किया । लेखपाल से हुयी सारी बात शिकायत कर्ता ने रिकार्ड कर ली
थी ।

