30 जून को जौनपुर बन्द रहेगा

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल की एक आवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में नगर महामंत्री राधेरमण जायसवाल के निवास स्थान पर आहूत की गयी जिसमें भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी मिश्रा (पूर्व सांसद) के आह्वान पर जी.एस.टी. के घातक प्रावधानों के विरोध में 30 जून दिन शुक्रवार पूरे भारत में उद्योग व्यापार बन्द का आह्वान किया गया। नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने बताया कि हमारे सम्पूर्ण व्यापारी वर्ग ने मूल भावना से जी.एस.टी. का स्वागत किया था, परन्तु वर्तमान में जो व्यवस्था छोटे व मझोले व्यापारी वर्ग पर थोपी जा रही है वह केवल अव्यवहारिक, घातक व व्यापार विरोधी है, इससे भ्रश्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। संचालन करते हुए नगर महामंत्री राधेरमण जायसवाल ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निम्न प्रमुख मांगें वित्त मंत्री से की गयी है।
- 1. जी.एस.टी. में व्यापारियों पर सजा व ई-वे बिल का प्रावधान समाप्त हो। 2. रिटर्न त्रैमासिक व जी.एस.टी. को उच्चतम दर 15 प्रतिशत से अधिक न हो। 3. मण्डी शुल्क को जी.एस.टी. में शामिल किया जाये। 4. कपड़ा, ब्राण्डेड, अनाज, तिलहन एवं जीवन की आवश्यक वस्तुएं जी.एस.टी. से मुक्त हो। नगर कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि व्यापारी विरोधी कुछ नियम के विरोध में आप सभी 30 को अपना व्यवसाय बन्द रखे व ये व्यापार बन्द पूर्णतः शांतिपूर्ण होना चाहिए। वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष महेन्द्र सोनकर ने बन्द में सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील किया। बैठक में शैलेश गुप्ता, राकेश जायसवाल, राजीव साहू, सुरेन्द्र प्रधान, सुशील मौर्य, राजेश गुप्ता, गणेश साहू, रवीन्द्र अग्रहरि, मधूसुदन बैंकर, सतीश यादव, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, अजय, दिलीप जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, रामआसरे साहू, अविनाश गुप्ता, अतुल गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, रामआसरे साहू, जय सिंह, विनीत अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। अंत में सभी व्यापारियों का आभार युवा नगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने व्यक्त किया।

Related

news 5526467871587563821

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item