जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे बारह घायल
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_408.html
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अनुसार गॉव में वर्षो से चल रही जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गये, जिनका इलाज सीएचसी बदलापुर में कराया गया। जानकारी के अनुसार उक्त गॉव में सोमवार की सुबह दो पड़ोसियों में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी, कुछ ही देर में बात इतना आगे बढ़ गई की दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से कमला देवी 59, प्रियंका,18, बृजेश 21,और राकेश यादव 31घायल हो गए है
उधर दूसरे पक्ष के सुरेन्द्र 33, विनय 29, योगेन्दर 55, सिन्टू यादव 23 घायल हो गये। जबकि दो अन्य को हल्की फुल्की चोटें लगी मामले की जानकारी पर पहुंची सिंगरामऊ पुलिस ने दोनो पक्षो के तहरीर के आधार पर घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण एंव इलाज हेतु अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्रवाई मे जुटी है।