भू माफियाओ के खिलाफ प्रशासन ही हुई टेढ़ी नजर मचा हड़कंप

जौनपुर। एण्टी भू माफिया सेल सक्रिय होते ही जिले के भू मफियाओ में हड़कंप मच गया है। गरीबो की जमीनो पर कब्जा करने वाले सफेदपोश नेताओ अधिकारियों और दबंगो की नींद हराम हो गयी है।
बक्शा थाना क्षेत्र के अब्दुलाहपुर गांव में बीते 11 वर्षो से ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करके ईट भठ्ठा को रविवार को जिला प्रशासन ने सीज कर दिया है। उसके बाद शहर के वाजिदपुर तिराहे पर वेगैर नक्शा पास कराये बनायी गयी सात मंजिला सिटी टावर पर प्रशासन ने छापेमारी करके काम कर रहे मजदूरो को खदेड़ दिया। इसी तरह जिले में भर सरकारी गैर सरकारी जमीनो पर अवैध रूप से कब्जा जमाएं सफेद पोशो पर प्रशासन की पैनी नजर है। जिसके चलते भू माफियाओ में हड़कंप मच गया है।
वाजिदपुर तिराहे पर अगस्त 2005 से सिटी टावर का निर्माण शुरू हुआ है। उसी दौरान तत्कालीन नियम प्राधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्माण कार्य रोकवा दिया था। जांच में अवर/सहायक अभियंता ने लिखा कि प्रस्तावित स्थल पार्क और प्ले ग्राउंड क्षेत्र में आता है। इसलिए मानचित्र मार्च 2006 में निरस्त कर दिया गया। साथ ही अवैध निर्माण रोकने लिए नोटिस दिया गया। 26 मई 2006 को निर्माण ध्वस्त करने का भी आदेश जारी हुआ। उधर, सिटी टावर के मालिक देवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि उन्होंने 2003 में छः विस्वा की इस भूमि का बैनामा दिवाकर पांडेय से कराया है। किसी नाले और सार्वजनिक जमीन पर उनका निर्माण नहीं है। तत्कालीन डीएम ने तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल की टीम से जांच कराई थी। उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि नाले और पार्क की जमीन पर अतिक्रमण नहीं किया जा रहा है। बल्कि भूमिधरी पर निर्माण हो रहा है। उधर, प्रशासन का दावा है कि जिस भूमि पर सिटी टावर खड़ा है, वह जौनपुर महायोजना 2021 में प्रस्तावित पार्क, प्ले ग्राउंड एवं ओपेन स्पेस के लिए आरक्षित है। प्रश्न यह है कि अगर देवेंद्र मिश्र का बैनामा सही है तो प्रशासन क्यों झूठ बोल रहा है।

Related

news 7802163700261709013

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item