श्रद्धालु की पोखरे में डूबकर मृत्यु

जौनपुर । जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र  के चैकिया धाम के पोखरे में डूबकर एक श्रद्धालु युवक की मृत्यु हो गई।  पुलिस के अनुसार जिले के चन्दवक  थाना क्षेत्र के चिटको गाँव निवासी 18 वर्षीय सौरभ यादव पुत्र रमेश यादव परिजनों संग शीतला माता चैकियां धाम में दर्शन करने आया था , दर्शन करने से पूर्व वह मंदिर के पास स्थित ऐतिहासिक तालाब में नहाते समय डूब गया ,जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । घटना की सूचना पर चैकिया चैकी प्रभारी अरविन्द सिंह ने कोहडे गाँव से एक गोताखोर बुलवाकर एक घंटे के अथक प्रयास के बाद सौरभ के शव को बाहर निकलवाया । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है ।

Related

news 6017907317067653002

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item