योगी सरकार के जुमला एवं जुल्मों के सौ दिन हुए पूरे : AAP

जौनपुर। यूपी सरकार ने दावा किया है कि, वह सबका साथ सबका विकास सिद्धांत पर काम कर रही है जबकि अपने दावों के उलट मुख्यमंत्री कल ईद का त्योहार नहीं मनाते हैं, अपने ही प्रदेश के वासियों से मिलने से पहले यह सरकार उनमें तेल, साबुन, शैंपू, इत्र और पाउडर बंटती है, जो कि इस सरकार की अछूत मानसिकता को प्रदर्शित करती है।
प्रदेश सरकार का यह भी दावा है कि वह प्रदेश का माफिया गुंडाराज से मुक्त कराने के लिए संकल्पित है, जबकि जिस दिन सरकार अपने इस वादे को पूरा कर देगी कोई आश्चर्य नहीं उस दिन वह स्वयं अल्पमत में आ जाएगी, क्योंकि स्वयं बीजेपी के 100 से ज्यादा विधायकों पर गंभीर अपराध के मामले हैं यहां तक मुख्यमंत्री एवं एक उपमुख्यमंत्री पर भी गंभीर आपराधिक मामले लंबित है प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री के ऊपर लंबित आपराधिक मामलों पर मुकदमा चलाने की अनुमति न देना स्वयं ही इस दावे की पोल खोलता है।
सरकार ने वर्ष 2017 को गरीब कल्याण वर्ष का नाम देते हुए दावा किया कि सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया है जिससे 86 लाख किसान लाभांवित हुए हैं, जब की हकीकत यह है कि प्रदेश सरकार के पास पैसा नहीं आरबीआई और केंद्र सरकार ने भी दोनों हाथ खड़े कर दिए हैं अभी तक उत्तर प्रदेश के एक भी किसान को एक भी पैसा योगी सरकार ने माफ नहीं किया।
 योगी सरकार ने दावा किया कि उसने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया है, जबकि खुद प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र बनारस की सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जा सके हैं, क्या योगी जी के मंत्री, अफसर कागजों पर गड्ढा मुक्त कर करोड़ों रुपए डकार गए ? यह जांच का विषय है।
योगी जी ने दावा किया कि, जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बाद ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली दी जा रही है, बड़ी गंभीर स्थिति थी कि जब यह बातें लखनऊ में मोदी जी प्रेस के सामने कह रहे थे ठीक उसी समय लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में उनकी नाक के नीचे 2 घंटे से लाइट गुल थी और मरीज परेशान थे, जब प्रदेश की राजधानी का यह हाल है तो प्रदेश के अन्य हिस्सों का क्या हाल होगा यह आप अंदाजा लगा सकते हैं।
आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि वह पिछले 100 दिनों के मांग और आपूर्ति के आंकड़ों को सार्वजनिक करें जिससे उसके दावों की पुष्टि हो सके।
जिस समय आज योगी सरकार का दावा कर रही थी कि प्रदेश में एंटी रोमियो दस्ते के गठन के बाद महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही है ठीक उसी समय खबर आ रही थी कि, बीजेपी विधायक बिहारी लाल आर्य के झांसी में स्थित घर का घेराव कर उनके भतीजे की गिरफ्तारी की मांग इसलिए की जा रही थी क्योंकि उसने 2 दिन पहले एक लड़की को अगवा कर लिया था और प्रदेश की बहादुर पुलिस उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी थी, तो यह है महिला सुरक्षा का हाल उत्तर प्रदेश में।
योगी सरकार जब अपने जुमले पढ़ रही थी उसे उस समय अपने बीते 100 दिनों में सहारनपुर की घटना का जिक्र कर प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए थी, मुख्यमंत्री को जेवर बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर 4 महिलाओं के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या का भी जिक्र कर उनसे माफी मांगनी चाहिए थी, कानून व्यवस्था पर ताल ठोकने वाले *असहाय मुख्यमंत्री* को अपने 100 दिनों के कार्यकाल में हुए हत्या लूट डकैती बलात्कार के आंकड़े भी सार्वजनिक करने चाहिए थे।
आम आदमी पार्टी का मानना है कि यह सरकार केवल जुमला पढ़ना जानती है, उत्तर प्रदेश की यह भाजपा की सरकार एक दिशाहीन सरकार है और योगी आदित्यनाथ जी एक असहाय मुख्यमंत्री, जिनकी बातों को प्रदेश के मंत्री नेता और अवसर एक काम से सुनते हैं और दूसरे कान से निकाल देते हैं सरकार को लंबी लंबी बातें छोड़कर जमीन पर ध्यान देना चाहिए प्रदेश की जनता ने उन्हें एक बड़ा बहुमत काम करने के लिए दिया है जुमलेबाजी करने के लिए नहीं।*

Related

news 4846156199029235018

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item