GST में खामियों के विरोध में पूरे प्रदेश के क्रम में जनपद जौनपुर पूर्णतयः बन्द रहेगा : इंदु सिंह
https://www.shirazehind.com/2017/06/gst.html
जौनपुर। केन्द्र
सरकार द्वारा 1 जुलाई से GST लगाया जाना प्रस्तावित है।जिनमे कई खामियां
है जिन्हें दूर किये बिना लागू करना किसी भी हाल में जनहित,व्यापारी हित या
देश हित मे नही है।
उक्त बातें व्यापार मंडल के
प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने आज 12 बजे दिन में
कैम्प कार्यालय गूलरघाट पर कही है।
श्री सिंह ने कहा
कि 140 देशों में GST लागू है,जिनमे 100 से अधिक देशों में 5 से 18% की दर
से GST लागू है,30 से 40 देशों में 18 से 20% की दर से लागू है ऐसे में
हमारे देश मे 28% की दर से GST लागू करना उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है,तथा
महँगाई को बढ़ाने वाला है,पहले के स्टॉक को बेचने पर भी GST अदा करना
व्यापारिक शोषण है,क्योंकि पहले के स्टॉक पर पहले ही व्यापारी सारे कर अदा
कर चुका है।
मण्डल अध्यक्ष शकील अहमद ज़िला महामंत्री
आरिफ हबीब,नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहाकि व्यापारियों को जेल भेजने का
प्राविधान समाप्त होना चाहिए तथा जुर्माने की राशि लाख में ना होकर हज़ार
में 5 से 20 हज़ार का प्राविधान होना चाहिए।
श्री सिंह
ने कहा कि GST में ढेरों खामियां थी जिसमे केंद्रीय वित्त मंत्री ने सुधार
किया है,उपरोक्त खामियों को दूर किये बिना देश की जनता GST लागू करने में
पूर्णतया असहमत है।
केंद्र सरकार से हम मांग करते है कि इन त्रुटियों को दूर किये बिना GST लागू ना किया जाए।
इन
खामियों के विरोध में प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के
आवाह्न पर पूरे प्रदेश के क्रम में जनपद जौनपुर पूर्णतः बन्द रहेगा।जनपद की
सभी इकाई के पदाधिकारियों और सम्मानित व्यापारियों से अपील है कि बन्द को
सफल बनायें।
बैठक का संचालन ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने किया।
बैठक
में मुख्य रूप से उमेश गुप्ता,जयप्रकाश जयसवाल,स्वतंत्र साहू,अरुण
शुक्ल,प्रमोद जयसवाल,बृजेश गुप्ता,अरविंद बैंकर, दीपक जयसवाल,मुन्ना
प्लाई,ज़फर मसूद,शाहनवाज़ शेखू,रणंजय,जय विक्रम,मिथिलेश कुमार, संजय
श्रीवास्तव, संजय सिंह,जयकृष्ण साहू,कृपानाथ सेठ सहित सैकड़ों व्यापारी
उपस्थित रहे।

