सपाइयों ने साईकिल चलाकर मनाया योग दिवस
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_121.html
जौनपुर । जहां पूरी दुनिया आज अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है वहीं देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने साइकिल रैली निकाली है। इस बात की घोषणा अखिलेश यादव ने पहले ही कर दी थी कि योग दिवस के दिन समाजवादी लोग साइकिल लेकर सड़कों पर उतरेंगे और पर्यावरण की रक्षा का संदेश देंगे।
बुधवार सुबह जिस समय हजारों लोगों योगा कर रहे थे, उसके ठीक बाद समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली निकली। रैली को हरी झंडी दिखाते हुए सपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष यादव ने इसे पूरे शरीर का व्यायाम बताया। यह अभियान अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के विरोध में नहीं है बल्कि यह तो योग से भी एक कदम आगे की प्रक्रिया है। साइकिल चलाने वाला व्यक्ति निरोग रहता है। उसे ना तो जोड़ों का दर्द होता है, ना कब्ज होती है और ना ही उसे दिल का रोग होता है। उन्होंने कहा कि योग के 10 आसनों से जो लाभ मिलता है वहीं लाभ केवल साइकिल चलाने मात्र से मिल जाता है।