अब गाजा की तरह बेचा जा रहा है दोहरा

जौनपुर। सोशल मीडिया ,समाजसेवी संगठनो और एक जगरूक पत्रकार द्वारा दोहरा के खिलाफ चलाये अभियान के दबाव के कारण जिला प्रशासन ने दोहरा का नमुना लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजने से दोहरा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अब ये लोग चोरी छिपे अपने चिरपरिचत ग्राहको को ही दोहरा बेच रहे है।
जौनपुर नगर में दोहरा खाने से एक एक करके युवा माउथ कैंशर का शिकार होकर काल के गाल में समाते जा रहे है। पिछले पांच वर्षो में अब तक एक सौ से अधिक परिवारो का चिराग बुझ गया है। उनके बीबी, बच्चे अनाथ की जिन्दगी जी रहे है। इस मौत के समान की तरफ से भले ही शासन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है लेकिन सोशल मीडिया खास तौर "शिराज ए हिन्द डाॅट काम" लगातार इसके खिलाफ मुहिम चलाये हुए है। उधर पत्रकार राजकुमार सिंह दोहरा खाने वालो को जगरूक करने लिए निजी तौर दोहरा का सेवन न करने की अपील कई वर्षो से कर रहे। इसके कारण उनके काफी करीबियो से दूरी बन गयी है। इस कैंसर रूपी दोहरा के खिलाफ युवा समाज सेवी विकास तिवारी भी इधर कुछ महिनो से सक्रिय हो गये है। उन्होने पहले सैकड़ो युवाओ के साथ मोटर साईकिल जुलूस निकालकर दोहरा के खिलाफ विगुल फूंका उसके बाद यज्ञ के माध्यम से दोहरा से होने वाले नुकसान के बारे में जनता को जागरूक करने का प्रयास किया। लगातार जौनपुर को दोहरा से मुक्त कराने के लिए काम कर रहे है। जिसका परिणाम रहा कि सांसद केपी सिंह ने खुद व्यक्तिगत रूप से डीएम से मिलकर दोहरा पर प्रतिबंध लगाने को कहा। डीएम खाद्य सुरक्षा विभाग के माध्यम से सभी दोहरा की दुकानो और कारखानो से नमूना लेकर जांच के लिए भेजवा रहे है। प्रशासन की इस कार्यवाही से दोहरा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। खुलेआम दोहरा बचने वाले अब अवैध गांजा की तर्ज पर चोरी से दोहरा बेच रहे है। हलांकि अभी ने प्रशासन ने इस प्रतिबंध नही लगाया।

Related

news 533491111639577641

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item