भाजपा ने शुरू किया जनकल्याण सम्मेलन, लाभार्थियों को किया सम्मानित
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_167.html
जौनपुर। पंडित दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में जनकल्याण सम्मेलनों की शुरुआत की गयी. सम्मेलन में पहुंचे लोगों व लाभार्थियों को सम्मानित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूकता पैदा करने का काम किया गया. जिले के 6 मण्डलों में सम्मेलनों का आयोजन किया गया.
धनियांमऊ में जनकल्याण सम्मलेन में आये हुए लाभार्थियों की सम्मानित कर उन्हें संबोधित करते हुए मुख्य अथिति भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा की केंद्र व राज्य सरकारों का लक्ष्य अन्त्योदय है. समाज के गरीब वर्ग का हित करना ही सरकार का उद्देश्य है. इसी भावना के चलते आज प्रदेश के समस्त मंडलों में भाजपा जनकल्याण सम्मलेन आयोजित कर रही है. वक्ताओं की कड़ी में बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा की भाजपा सरकार ने गरीबों,वंचितों,महिलाओं एवं मजदूरों का दुःख दर्द दूर करने के लिए अनेकों योजनायें चलायी हैं. आजादी के बाद मोदी सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसने गरीबों का दुःख दर्द बांटने का काम किया है.
मुंगराबाद्शापुर में आयोजित जनकल्याण सम्मलेन को संबोधित करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री रामचंद्र मिश्र ने कहा की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल के विचारों का भारत बनाने को प्रतिबद्ध है, आज हर घर में बिजली पहुंचाना,उज्ज्वला योजना, जीवन बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्वच्छता मिशन आदि प्रमुख योजनायें हैं जिनसे लोग लाभान्वित हुए हैं. अन्त्योदय से तात्पर्य है, समाज के अंतिम छोर प्र खड़े मनुष्य को सक्षम और स्वावलंबी बनाना है.
रामनगर में सम्मलेन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश के मंत्री महेश चन्द श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों को सम्मानित किया और आई हुई जनता से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के का आह्वान किया.
इसी क्रम में सिरकोनी मण्डल में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, जौनपुर नगर मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, बेलवा मण्डल में प्रदेश मंत्री महेश चन्द श्रीवास्तव, सांसद रामचरित्र निषाद ने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए व्यक्तियों को सम्मानित किया साथ ही योजनाओं की जानकारी भी दी गयी.
जनकल्याण सम्मेलन की जिला प्रभारी अनीता सिद्धार्थ ने बताया की जनकल्याण सम्मेलन 30 जून तक जिले के सभी मंडलों में चलेगा इस क्रम में मंगलवार को करंजाकला, नेवडीयां, मुफ्तीगंज, महाराजगंज, सिकरारा, सुजानगंज में सम्मेलन आयोजित कर लाभार्थियों को सम्मानित किया जायेगा.

