मिर्ची गैंग का पर्दाफास , चार गिरफ्तार , भारी मात्रा में तमंचा और कारतूस बरामद
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_968.html
जौनपुर। पुलिस ने आज व्यापारियों के आँखों में लाल मिर्चा का फेंकर लूट की घटनाओ को अंजाम देने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से चार तमंचा , भारी मात्रा में कारतूस , एक बोलेरो, एक वैगेनार, एक मोटर साईकिल और 53 हजार रूपये बरामद किया है।
जौनपुर जिले में मिर्ची गैंग के नाम से कुख्यात इस गैंग के लोग व्यापारियों की आँखों में लाल मिर्चा झोक कर लूटने का काम करते थे। विभिन्न घटनाओं के पर्दाफास के लिए स्वाट प्रभारी/क्राईम ब्रान्च, थानाध्यक्ष सिकरारा, थानाध्यक्ष खेतासराय व प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा जौनपुर की संयुक्त टीम बनाकर गिरफ्तारी हेतु लगायी गयी थी। निर्देश के अनुक्रम में मुखबिर के द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर हुई कल रात मखमेलपुर नहर पुलिया से पुलिस मुठभेड में 04 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से 04 तमंचा 04 जिन्दा व 04 खोखा कारतूस, लाल मिर्ची का बुरादा व घटना में प्रयुक्त मो0साई0 (पल्सर) व बोलेरो व वैगेनार व 53800 रूपये नगद बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान इन्हों ने बताया कि थाना खुटहन में मार्च के महीने में हम लोगों ने बोलेरो से ओवरटेक कर व्यापारी से लूट की थी, उसके बाद थाना सरायख्वाजा में जपटापुर पेट्रोल पम्प व जेठपुरा मल्हनी रोड पर आखों में मिर्ची डालकर हम लोगो द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1. राशिद अंन्सारी उर्फ मोनू पुत्र आफताब
अन्सारी निवासी पटैला थाना खुटहन जौनपुर (मिर्ची गैंग का सरगना व 5000 रूपये का इनामिया)
2. किशन कुमार पुत्र चन्द्रदेव प्रसाद
निवासी ग्राम पटेलनगर वार्ड नं0 11 थाना बरहज जनपद देवरिया।
3. मो0 इरफान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी
ग्राम इराकियाना थाना शाहगंज जौनपुर।
4. असफर खाॅ पुत्र फिरोज अहमद निवासी ग्राम
बाराकला थाना खेतासराय जौनपुर।
अभियुक्तों के पास से बरामगदी का विवरणः-
1. 315 बोर कट्टा 04 अदद।
2. 04 जिन्दा व 04 खोखा कारतूस 315 बोर।
3. 01 अदद एल0ई0डी0 टी0वी0।
4. 01 अदद बोलेरो, 01 अदद वैगनआर, 01 अदद पल्सर मो0साई0।
5. 53800 रूपये नगद।
6. मिर्ची पाउडर।
7. 01 अदद लूट का मो0 फोन।
8. 5 मोबाइल जो लूट के पैसे से खरीदा गया है
।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1- राशिद उर्फ मोनू-
1. मु0अ0सं0 435/14 धारा 110 जी0 थाना खुटहन जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 449/14 धारा 41/411/414 भा0द0वि0 थाना खुटहन।
3. मु0अ0सं0 138/2015 धारा 307 भा0द0वि0 थाना खुटहन जौनपुर।
4. मु0अ0सं0 139/2015 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना खुटहन जौनपुर।
5. मु0अ0सं0 147/2016 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
6. मु0अ0सं0 239/2016 धारा 41/411/414/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
7. मु0अ0सं0 571/2012 धारा 393/398 भा0द0वि0 थाना बदलापुर जौनपुर।
8. मु0अ0सं0 475/2016 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना सरायख्वाजा।
2- मोहम्मद इरफान-
1. मु0अ0सं0 258/13 धारा 302/307/120बी भा0द0वि0 7 सी0एल0 एक्ट थाना शाहगंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
1. अरबिन्द सिंह प्रभारी निरीक्षक
थाना सरायख्वाजा मयहमराह ।
2. अनिल सिंह थानाध्यक्ष खेतासराय
मयहमराह ।
3. विश्वनाथ यादव थानाध्यक्ष सिकरारा
मयहमराह।
4. शशि चन्द्र चैधरी, प्रभारी स्वाट।
5. का0 रामकृत यादव,का0 प्रदीप यादव, का0 अमित सिंह, का0 अनिरूद्व सुमन त्रिपाठी, का0 अजय जयसवाल,का0 दीपक मिश्रा व का0 रिंकू सिंह क्राइम ब्रान्च।

