रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने माॅ विन्ध्यवासिनी देवी का किया दर्शन-पूजन
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_176.html
मिर्जापुर। माॅ विन्ध्यवासिनी के दरबार में मन्नतों के साथ आये केन्द्रीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन आलोक मित्तल सपरिवार सहित विन्ध्यवासिनी दरबार में मत्था टेका। विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर कहा रेलवे यात्रियों के लिए विशेष सुविधा व्यवस्था की जायेगी। विन्ध्याचल स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों के संचालन हेतु कार्यो की समीक्षा हेतु इलाहाबाद मण्डल के अधिकारी कार्यो की समीक्षा कर कार्यो को पूरा कर यात्री सुविधा जल्द से जल्द कार्यो में प्रगति पर जोर दिया। माॅ विन्ध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस मौके पर तीर्थ पुरोहित पण्डा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक मौजूद रहे।