कृषि लागत का उचित मूल्य मिलने पर ही आएगी किसानों मे खुशहाली

नौपेड़वा। क्षेत्र के सलारपुर गाँव मे बुद्धवार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहा कृषि विशेषज्ञो द्वारा कृषि की आधुनिक तकनीकीयो से किसानों को जागरूक कर प्रशिक्षित किया गया।
कार्यक्रम के वतोर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मा0 पारस नाथ यादव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था मे कृषि का विशेष महत्व है । देश के विकास के रास्ते गाँव के खेत खलिहानों से हो कर गुजरते है । किसान उत्पादन की दृष्टिकोड़ से देश को तो आत्म निर्भर बना दिए किन्तु उनकी उपज का उचित मूल्य न मिलने के कारण आज खेती घाटे का सौदा सावित हो रही है। स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुरूप फसलो की लागत का उचित मूल्य मिले तो किसानों की समृद्धि हो सकती है।
उन्होंने कहा कि किसान कृषि की आधुनिक तकनीकीयो से उत्पादन लागत कम करते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाकर लाभकारी खेती करे।
मा0 विधायक ने किसानों को सुझाव दिया कि हानिकारक रासायनिक उर्वरकों के वजाय जैविक खादो एवं जैव उर्वरकों का एकीकृत उपयोग और कीटनाशक रसायनों के हानिकारक प्रभावो से बचने के लिए जैविक कीटनाशको का प्रयोग कर कम लागत व स्वच्छ वातावरण मे वेहतर उत्तपादन लेकर कृषि का सतत्  विकास कर सकते है।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रगति शील किसान उमानाथ यादव ने वर्मी कम्पोस्ट , नाडेप कम्पोस्ट के निर्माड़ सहित जैविक खेती की विस्तार से किसानों को जानकारी दिया । गन्ना निरीक्षक डा0 विनोद सिंह ने कहा कि गन्ना की उन्नति शील खेती से ही किसानों की आमदनी दूनी की जा सकती है। जिला वित्तीय सहायता सलाहकार चंद्र भूषण मिश्रा ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना , प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को जागरूक किया। बीमा कम्पनी के जिला प्रभारी अंजनी कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना मे किसान दुर्घटना बीमा , पशुधन बीमा की जानकारी दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान मीना देवी तथा संचालन कृषि तकनीकी सहायक एवं प्रभारी विषय वस्तु विशेषज्ञ डा0 रमेश चंद्र यादव ने किया । इस मौके पर राम धारी पाल , राम तीरथ यादव , त्रिभुवन सिंह , धर्मराज यादव , बीरे लाल , आशा देवी , उर्मिला , रानी आदि लोग मौजूद रहे। अन्त मे एडीओ एजी चंद्रिका यादव ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

Related

news 4431772848907811744

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item