फोटो ग्राफर ने बनाया एक लड़की की एमएमएस, मचा बवाल

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में स्थित एक स्टूडियो में फोटो खिचवाने आयी एक लड़की का दुकानदार ने उसका एमएमएस बना डाला। यह खबर जब लड़की के परिवार वालो को हुआ तो आक्रोशित होकर स्टूडियों पर पहुंचकर उसकी मोबाईल को कब्जे में लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उधर बवाल की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे रामपुर के थानेदार ने उल्टे लड़की के परिवार वालो को गालियां देना शुरू कर दिया। पुलिस का यह चेहरा देखते ही स्थानीय जनता भी लड़की पक्ष में आकर थानेदार से भिड़ गये मौके का नजाकत देखते हुए एसओ ने पाल्हा बदलते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार आज शाम रामपुर थाना क्षेत्र की एक लड़की फोटो खिचवाने के लिए एक स्टूडियों पर गयी। पहले उसने एक फोटो खिचावाई उसके बाद दूसरी पोज में फोटो खिचवाने के लिए स्टूडियों में कपड़ा बदल रही थी उसी समय फोटो ग्राफर चोरी उसके वीडियो अपने मोबाईल फोन में कैद करने लगा। संयोग अच्छा था लड़की नजर उस पर पड़ गयी। उसने बिना फोटो खिचाए घर पहुंचकर सारी घटना की जानकारी परिवार वालो को बताया। परिवार वाले तुरन्त स्टूडियो पर पहुंचकर पहले फोटो ग्राफर का मोबाईल कब्जे में लेकर चेक किया उसमें लड़की की कपड़ा बदले की वीडियो मिल गया। फिर क्या था परिवार वाले गुस्से में आकर उसके ऊपर बरस पड़े।  मौके पर पहुचते ही उल्टे परिजनो को डाटना शुरू किया जिससे मामला गभीर हो गया। जब परिजनो छीनी गयी मोबाइल मे अश्लील वीडियो को दिखाया तो एस ओ ने अपना रंग बदलते हुए कारवाई की बात करते हुए आरोपी को थाने लाया

Related

news 4592409728599804727

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item