यूनियन बैंक के ब्रांच मैनेजर द्वारा खुलेआम दलाली को लेकर व्यापारियों में आक्रोश
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_691.html
जलालपुर( जौनपुर) त्रिलोचन बाजार में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर बी आर पंडा के कार्यकाल में दलाली काफी तेजी से चल रहा है। जब क्षेत्रवासी बाजार के लोग बैंक में लोन हेतु जाते हैं तो अच्छी खासी रकम का डिमांड किया जाता है और ग्राहकों से गुंडागर्दी के तर्ज पर बात भी किया जाता है। त्रिलोचन बाजार में मात्र एक ही बैंक यूबीआई का है लोगो को इस बैंक में जाना मजबूरी सी बन गई है। त्रिलोचन बाजार के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग कुमार वर्मा ने आरोप है कि बैंक से भारी भरकम धनराशि निकालने हेतु भी अवैध पैसे का डिमांड किया जाता है , परेशान या मजबूर लोगों को मात्र 2000 से 5000 तक का ही रकम दिया जाता है। त्रिलोचन के ब्रांच मैनेजर काफी दबंग किस्म के हैं , जब इन बातों की शिकायत बाजार व क्षेत्रवासी व अध्यापक कर्मचारियो ने त्रिलोचन बाजार के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग कुमार वर्मा से बताया तो वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए A.G .M जौनपुर व d.g.m वाराणसी से तत्काल फोन पर वार्ता कर बैंक मैनेजर के ऊपर जल्द जांच कर कारवाई करने की मांग की और वर्मा ने कहा कि अगर जल्द कारवाई नहीं होती है तो हम ऐसे रांच मैनेजर का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

