स्थानांतरण के बाद बैक डेट में चेक काटने का आरोप

जौनपुर ।  प्रदेश सरकार भ्रष्ट अधिकारिया ंऔर कर्मचारियों की शिकायत मिलने पर कड़ाई से उनके खिलाफ कार्य वाही कर रही है। फिर भी अधिकारी अपनी आदत में बदलाव नहीं ला रहे हैं। इन दिनों केराकत नगर पंचायत अपनें मनमानी कारनामों से हर नागरिकों के जबान पर है। नगर पंचायत केराकत के सभासद मोहम्मद असलम खाँन नें प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत आयुक्त वाराणसी तथा जिलाधिकारी  को प्रार्थना पत्र के जरिये कहा है किं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केराकत धर्मराज द्वारा स्थानान्तरण के बाद बैक डेट में करोड़ों रुपये का चेक काटा गया है जबकि मौके पर मानक के अनुसार काम भी नहीं हुआ है तथा कार्य भी पूर्ण नहीं हुआ है। दो ठेकेदारों जनार्दन सिंह व हरिनाथ यादव को तीस लाखरुपये का चेक काट दिया गया और अन्य भी कई चेक काटे गये हैं।   मोहल्ला सिपाह प्रथम के सभासद मोहम्मद असलम खाँन नें जिलाधिकारी से प्रकरण की जाँच जिले के किसी उच्च अधिकारी से करानें की माँग की है।

Related

news 7477328599912490619

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item