बूथ लेबिल एजेण्ट की नियुक्ति करे दलः जिलाधिकारी

जौनपुर । विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में युवा निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान  हेतु  प्रगति समीक्षा के संबंध में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियोें तथा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर0पी0मिश्र द्वारा आयोग के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में युवा निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान  में विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देशों तथा आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के सम्बन्ध में प्रकाश डाला गया।  जिलाधिकारी ने बताया  कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक से 31 जुलाई,2017 तक बीएलओ द्वारा घर घर भ्रमण किया जाना तथा प्राथमिकता के आधार पर 18-21 आयुवर्ग के पात्र मतदाताओं से फार्म-6 प्राप्त किया जाना है।   उन्होने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि प्रत्येक बूथ पर बूथ लेबिल एजेण्ट की नियुक्ति कर तत्काल उसकी सूची उपलब्ध करा दें साथ ही बीएलओ के साथ विशेष अभियान की तिथियों 9 जुलाई एवं 23 जुलाई को सामंजस्य स्थापित कर युवा मतदाताओं का नाम अधिक से अधिक संख्या में परिवर्धित कराने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली में अंकित समस्त मृतक निर्वाचकों के नामों को हटाना अति आवश्यक है इसके लिए उन्होने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि मृत रजिस्टर से डाटा एकत्र कर विशेष अभियान के दौरान समस्त मृतक निर्वाचकों के नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिये जाये।    जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा राष्ट्रीय काल सेन्टर  एवं मोबाईलएप  की सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी है जिसके बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय। बैठक में डा0 सत्येन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष, रालोद, विजय प्रताप सिंह, एडवोकेट, भाकपा, बजरंग बहादुर यादव,समाजवादी पार्टी, सिरजू प्रसाद बाबाभईया,बसपा, दूधनाथ गौतम, जिला प्रभारी,बसपा, समर बहादुर गौतम,जिला प्रभारी बसपा, अतीश कुमार श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष, एन0सी0पी0, संदीप तिवारी, महामंत्री, भाजपा, रामसिंह मौर्य, भाजपा, चन्द्रेश कुमार सिंह, तहसीलदार,सदर, रमापति, उपजिलाधिकारी मछलीशहर, जगदम्बा सिंह, उपजिलाधिकारी केराकत, अयोध्या प्रसाद उप जिलाधिकारी मडियाह,ूॅ, संजय कुमार राय, बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी, रामकैलाश सरोज, तहसीलदार शाहगंज ,के0एस0पाण्डेय,उपजिलाधिकारी बदलापुर, इन्द्रभूषण वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट, के0के0त्रिपाठी, प्र0जिला सूचना अधिकारी, रमाकान्त राम सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

news 8804714510290107589

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item