जी.एस.टी. को लेकर सेमिनार आयोजित
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_986.html
जौनपुर।
बुधवार को जी.एस.टी. जो कि 01 जुलाई 2017 से लागू होगा, पर परिचर्चा हेतु
सेमिनार राजेश राज गुप्ता चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट द्वारा व्यापारियों के बीच
चर्चा किया गया। जी.एस.टी. के अंतर्गत विभिन्न धाराओं के ऊपर चर्चा किया
गया। समाधान डीलर्स के ऊपर 75 लाख तक (75,00,000 तक) के ऊपर विशेष
प्रावधानों को विस्तार से बताया गया। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, अंतिम बहतिया
पर आईटीसी की इनपुट, रिटर्न कैसे, कब फाइल करना है, समय सीमा न करने पर
दण्ड एवं लेट फीस आदि का विस्तार से चर्चा किया है।
कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दिनेश टण्डन रहे। सेमिनार में
व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन
राधेरमण जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में अरूण त्रिपाठी, राजीव कुमार,
प्रशान्त श्रीवास्तव, शकील अहमद, घनश्याम साहू, राकेश जायसवाल, आलोक गुप्ता
का सराहनीय योगदान रहा।
मुख्य
अतिथि ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्य वक्ता चार्टर्ड
एकाउण्टेन्ट राजेश राज गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दिया
और उम्मीद जताई कि जौनपुर के व्यापारियों के जिज्ञासाओं की पूर्ति की।
सुरेन्द्र प्रधान और अरूण त्रिपाठी ने आये हुए सभी व्यापारियों का आभार
व्यक्त किया।

