B J P ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान प्रदान किया

गौराबादशाहपुर(जौनपुर)। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा किये जा रहे सभी कार्यक्रम जनकल्याणकारी भावना से प्रेरित है उज्जलवा योजना उन गरीब माताओ को समर्पित है जो लकड़ी पर खाना बनाया करती थी एवम धुँए से उनकी आँखें खराब हो जाया करती थी यही वास्तव में दीनदयाल जी का अंतोयदय है जिसमे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान प्रदान किया गया है।उक्त बातें धर्मापुर मंडल के जनकल्याण सम्मेलन पूर्वांचल औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र कुरेथु में लाभार्थियो को संबोधित करते हुए सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री मोहितोष नारायण सिंह ने कही। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी हमारे नेता है, स्किल इंडिया के माध्यम से युवाओं को स्वालंबी बनाया जा रहा है ,सुकन्या योजना बालिकाओ के सम्मान के लिए है वहीं स्वच्छता के लिए मुफ्त में शौचालय दिए का रहे है एवं मोदी जी स्वयं स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक करने के लिये झाड़ू लगा रहे है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार गरीबो,बुजुर्गो, महिलाओ,कन्याओ सबके लिए योजना चला रही है हमारा दायित्व बनता है कि हम इन योजनाओं को लोगो तक लेकर जाए। मुद्रा बैंक योजना,स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनों ने आर्थिक क्षेत्र में बड़ा काम किया है।
सम्मेलन की जिला प्रभारी अनिता सिद्धार्थ ने कहा कि आज इस सम्मेलन के माध्यम से लाभार्थियो से सीधी वार्ता की जा रही है उन्हें मंच पर बोलने का अवसर दिया जा रहा है ताकि हम उनके अनुभवो को जान सके एवं उन्हें सम्मानित करने का ये सम्मेलन एक अच्छा अवसर है।
सम्मेलन को जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन में योजनाओं के लाभार्थीयों ने भी अपने विचार व्यक्त किये और मोदी जी को धन्यवाद दिया।
मंडल अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं संचालन राधे श्याम विश्वकर्मा ने किया।

सम्मेलन में उमेश सिंह, अजीत चौहान, रामअचल सोनकर, हरिशंकर बाबा, सर्वेश सिंह, राजवीर दुर्गवंशी, सौरभ सिंह, राजू दादा, बृजेश यादव, अभय राय आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

politics 8192734877809026967

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item