व्यापारियों ने 30 जून को बाजार बंदी का लिया निर्णय
https://www.shirazehind.com/2017/06/30_48.html
खेतासराय
(जौनपुर)।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल
कंछल के आह्वान पर 30 जून को प्रदेश बंद करने के संबंध में बुधवार को
व्यापारियों ने एक बैठक किया।जिसमें जीएसटी के विरोध में 30 जून को बाजार
बंद रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर
उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष रणजीत मौर्य एडवोकेट ने कहा कि एक जुलाई से
लगाये जाने वाले जीएसटी में कई खामियां हैं।इन खामियों को दूर किये बिना
जीएसटी लागू करना जनहित, व्यापारीहित व देशहित में नहीं है।प्रस्तावित
जीएसटी मंहगाई को बढ़ावा देने वाला है।इसमें व्यापारियों को जेल भेजने का
प्राविधान समाप्त होना चाहिए।इस तरह के तमाम खामियों के विरोध में 30 जून
को पूरा प्रदेश बंद रहेगा।इसी क्रम में जौनपुर के साथ खेतासराय बाजार भी
बंद रखने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने ने 30 जून को बार बंदी के लिए सभी
व्यापारियों से अपील किया है।
बैठक में मुनव्वर अली,
जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्र, मो.अब्दुल्लाह, राकेश मौर्य,
विरेन्द्र बरनवाल, त्रिभुवन यादव,गोपाल सेठ आदि उपस्थित रहे।
Posted by
Www.shirazehind.com

